मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दीपावली त्यौहार पर कुछ गाड़ियों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त कोच लगेंगे

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
दीपावली त्यौहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ गाड़ियों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
1) प्रति गुरुवार को पुणे से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22141 पुणे-नागपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में अतिरिक्त चार एसी थ्री कोच दिनांक 20, 27 अक्टूबर को तथा 03 नवंबर को जबकि प्रति शुक्रवार को नागपुर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22142  नागपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस में दिनांक 21, 28 अक्टूबर को तथा 04 नवंबर को लगाए जाएंगे।
2) प्रति शनिवार को पुणे से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22139 पुणे-अजनी साप्ताहिक एक्सप्रेस में अतिरिक्त चार एसी थ्री कोच दिनांक 22, 29 अक्टूबर को तथा 05 नवंबर को जबकि प्रति रविवार को अजनी से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22140 अजनी-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस  में दिनांक 23, 30 अक्टूबर को तथा 06 नवंबर को लगाए जाएंगे।
3) प्रति मंगलवार, शुक्रवार तथा रविवार को नागपुर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12114 नागपुर-पुणे त्रि साप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस में अतिरिक्त दो एसी थ्री कोच दिनांक 21 अक्टूबर से 13 नवंबर तक की अवधि में तथा प्रति सोमवार, बुधवार तथा शनिवार को पुणे से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12113 पुणे-नागपुर त्रि साप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस में  दिनांक 22 अक्टूबर से 14 नवंबर तक की अवधि में लगाए जाएंगे।
4) प्रति सोमवार तथा शुक्रवार को कोल्हापुर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11404 कोल्हापुर-नागपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस में क्रमशः एक अतिरिक्त एसी थ्री तथा स्लीपर कोच 17 अक्टूबर से 04 नवंबर तक की अवधि में जबकि प्रति मंगलवार तथा शनिवार को नागपुर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11403 नागपुर-कोल्हापुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस में 18 अक्टूबर से 05 नवंबर तक की अवधि में लगाए जाएंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि इस सेवा का लाभ उठाएं। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ