मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे महानगरपालिका के हैंडबॉल स्टेडियम को सुधारा जाए : शिवसेना पुणे जिला प्रमुख उल्हास तुपे द्वारा मांग अन्यथा आंदोलन की दी चेतावनी

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
डीपी रास्ते पर स्थित पुणे महानगरपालिका के हैंडबॉल स्टेडियम की दुरावस्था हो गई है। वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की जान जोखिम में है। महानगरपालिका प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए हैंडबॉल स्टेडियम को सुधारा नहीं गया तो तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी शिवसेना पुणे जिला प्रमुख उल्हास तुपे ने दी है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पुणे महानगरपालिका के माध्यम से लाखो रुपयों की लागत से हैंडबॉल स्टेडियम छात्रों के लिए बनाया गया। 
महानगरपालिका प्रशासन द्वारा इस हैंडबॉल स्टेडियम की ओर अनदेखा करने के कारण यहां आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। साथ ही मैदान में काफी मात्रा में घास उग आई है। कीड़े, मच्छर, सांप से नागरिकों को परेशानी हो रही है। सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक और स्कूली बच्चे यहां आते हैं परंतु महानगरपालिका प्रशासन द्वारा   की गई अनदेखी के चलते यह हैंडबॉल स्टेडियम बहुत खतरनाक बन गया है। 
शिवसेना पुणे जिला प्रमुख उल्हास तुपे ने हैंडबॉल स्टेडियम में जाकर निरीक्षण किया, दुरावस्था के कारण नागरिकों के जीवन के लिए खतरा है। महानगरपालिका प्रशासन ने अगर लापरवाही की तो तीव्र आंदोलन महानगरपालिका के कार्यालय के बाहर किया जाएगा, यह चेतावनी भी उन्होंने दी।

हैंडबॉल स्टेडियम में महानगरपालिका के कर्मचारियों ने अस्थाई रूप से सफाई शुरू कर दी है परंतु अस्थायी रूप से काम करनेवाली महिलाओं का तीन महीने से ठेकेदार द्वारा वेतन नहीं दिया गया है, यह शिकायत श्रमिकों ने शिवसेना पुणे जिला प्रमुख उल्हास तुपे से व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ