मोहकल में आदिवासी ठाकर बस्ती की महिलाओं को सह्याद्री प्रतिष्ठान व अस्तित्व कला मंच की ओर से साड़ियां बांटी गईं।
हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
वंचित समाज की दुर्गा को साड़ी देकर सम्मानित किया गया है। सह्याद्री प्रतिष्ठान व अस्तित्व मंच की ओर से पहल हेतु कदम उठाया गया है।
दशहरा पर्व के अवसर पर कान्हेवाडी बुद्रुक के सह्याद्री प्रतिष्ठान व पुणे के अस्तित्व कला मंच की ओर से वंचित वर्ग की महिलाओं को साड़ियां बांटकर सम्मानित किया गया। मोहकल व कान्हेवाडी की लगभग सौ महिलाओं को सम्मानित किया गया।
नवरात्रि महोत्सव के दौरान महिलाएं नवरंग साड़ी पहनकर नौ दिनों तक उत्साह के साथ इस त्यौहार को मनाती नजर आती हैं। हालांकि, वंचित आदिवासियों और कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए इस त्यौहार को इस तरह से मनाना मुश्किल है। उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें भी इस त्यौहार का आनंद ले पाएं, इस हेतु सह्याद्री प्रतिष्ठान और अस्तित्व कला मंच ने इन महिलाओं के चेहरों पर खुशी लाने की कोशिश की है।
इस पहल के तहत कान्हेवाडी की महिलाओं को कान्हेवाडी बुद्रुक विविध कार्यकारी सोसाइटी के चेयरमैन ज्ञानेश्वर कोबल, सह्याद्री प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कृष्णकांत कोबल, कार्यकर्ता बालासाहेब मांजरे, विनोद कोबल, वनसमिति अध्यक्ष सुरेश खंडवे के शुभहाथों आदिवासी महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया। यहां आदिवासी कार्यकर्ता तानाजी पारधी, जयवंत खंडवे, नंदू गावडे, संजय पारधी, पोपट खंडवे, संगिता पारधी, अलका गावडे, आशा गावडे, अनिता खंडवे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ