मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वाल्हा-नीरा के बीच रेलवे ट्रैक डबलिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियां रद्द

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे मंडल के पुणे-सातारा रेलमार्ग पर वाल्हा-नीरा स्टेशनों के बीच ब्लॉक को लेकर रेलवे ट्रैक डबलिंग से संबंधित विभिन्न तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिसके कारण 06, 16, 17 तथा 20 अक्टूबर को गाड़ी संख्या  11029 /11030 मुंबई-कोल्हापुर -मुंबई कोयना एक्सप्रेस, डेमू संख्या 01539/ 01540 पुणे-सातारा-पुणे रद्द रहेगी। जबकि 04 से 23 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 01535 /01536 पुणे-फलटन-पुणे, गाड़ी संख्या 01537/01538 लोणंद-फलटन-लोणंद रद्द रहेगी। इसी अवधि में गाड़ी संख्या 11425 /11426 पुणे-कोल्हापुर-पुणे एक्सप्रेस कोल्हापुर-सातारा-कोल्हापुर के बीच ही चलेगी अर्थात पुणे-सातारा-पुणे के बीच रद्द रहेगी।
दिनांक 20 अक्टूबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11039 कोल्हापुर-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस कोल्हापुर से पुनर्निर्धारित समय 19.00 बजे रवाना की जाएगी।
दिनांक 20 अक्टूबर को यशवंतपुर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22685 यशवंतपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस तथा इसी दिन हज़रत निजामुद्दीन से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12780 हज़रत निजामुद्दीन-वास्को गोवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मिरज-कुर्डूवाड़ी -दौंड मार्ग से होकर चलेगी। जबकि दिनांक 04  से 23 अक्टूबर तक की अवधि में हुबली से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 17317 हुबली-दादर एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग मिरज -कुर्डूवाड़ी-दौंड होकर चलेगी।
यात्री कृपया नोट कर लें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ