मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रक्षा लेखा विभाग की दो आवासीय परिसरों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए किया गया बैठक का आयोजन : कई मुद्दों पर की गई विस्तृत चर्चा

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (द.क.) पुणे के अंतर्गत रक्षा लेखा विभाग के दो आवासीय परिसर यथा चित्रगुप्त कॉलोनी एवं वानवड़ी आवासीय परिसर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए एक मीटिंग का आयोजन 22 अक्टूबर 2022 को रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (द.क.) पुणे परिसर में किया गया। 
बैठक की अध्यक्षता डॉ. राजीव एस. चव्हाण, भा.र.ले.से., एन.डी.सी., रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (द.क.) ने की। बैठक में श्री प्रवीण रंजन, भा.र.ले.से., रक्षा लेखा संयुक्त नियंत्रक एवं दोनों आवासीय परिसर के निर्वाचित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की कार्यसूची में सामयिक मरम्मत, बिजली और पानी की गहन समस्या का निराकरण एवं साफ सफाई, सुरक्षा रखरखाव के कांट्रैक्ट के बारे में विचार विमर्श तथा विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक में प्रधान नियंत्रक महोदय डॉ. राजीव एस. चव्हाण, भा.र.ले.से., एन.डी.सी., रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (द.क.) ने समस्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सूचित किया कि आवासों के सामयिक मरम्मत के लिए दक्षिण कमान के  एमईएस पदाधिकारियों को पूर्व में ही सूचित किया जा चुका है और मरम्मत आदि का काम अतिशीघ्र प्रारम्भ होने के बारे में बताया।  उन्होंने दोनों आवासीय परिसर में सुरक्षा हेतु गार्ड लगाने के लिये दक्षिण कमान के शीर्ष अधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया ताकि 24 घंटे दोनों आवासीय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सुरक्षा के लिये हर घर में एक नए लोहे के जालीदार दरवाजे (कुल 600) एवं खिड़की  लगाने का निर्देश दिया। आने वाले समय में नए आवासीय परिसर तथा एक नये स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम निर्माण के लिए अपनी इच्छा व्यक्त की। उन्होंने रक्षा लेखा विभाग कर्मचारियों के लिए रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली से अनुमोदन प्राप्ति के बाद पुणे में 1200 आवासीय संकुलों के निर्माण की अपनी योजना भी साझा की।  
डॉ. राजीव एस. चव्हाण, भा.र.ले.से., एन.डी.सी.ने एसोसिएशन के सदस्यों को आवासीय कल्याण के प्रमुख मुद्दों को सामने रखने की सलाह दी तथा समय-समय पर स्वस्छता अभियान प्रारम्भ करने का बहुमूल्य सुझाव भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा उठाए गए छोटे-मोटे मुद्दों पर प्रशासन पहले से ही ध्यान दे रहा है। उन्होंने सभी से बड़ी विनम्रता से आग्रह किया कि सभी को हाथ बढ़ाना पड़ेगा और अगर समस्याओं का समाधान चाहिए तो सभी को भूमिका निभानी होगी। बिजली के ब्रेकडाउन और आवाजाही के लिये एक सब स्टेशन के निर्माण कि व्यवस्था अंतिम चरण पर है। एक ओपेन जिम के शुभारंभ के बारे में उन्होंने कहा कि यह सार्थक प्रयास अंतिम पढ़ाव में है। गार्डेन की साफ-सफाई तथा झाड़ियों की कटाई का भी आश्वासन दिया।  
एसोसिएशन के सदस्यों ने रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक की योजनाओं और सार्थक  प्रयासों की सराहना की। बैठक में एसोसिएशन की ओर से श्री पी. पी. पाठक, बृजेश, ओमप्रकाश, उमाशंकर, सौरव दास, उमेश राय आदि उपस्थित थे। समापन श्री प्रवीण रंजन, भा.र.ले.से., रक्षा लेखा संयुक्त नियंत्रक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ