पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
विभिन्न मंडलों पर चल रहे हैं इन्फ्राएस्ट्रक्चर कार्यों के कारण ब्लॉक के चलते हावड़ा से पुणे की ओर चलने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस कई दिनों से कई घंटे देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
शनिवार, 22 अक्टूबर को हावड़ा की ओर से आने वाली आज़ाद हिंद एक्सप्रेस 24 घंटे विलंब से चल रही थी, जिसके चलते इस दिन रैक की अनुपलब्धता के कारण पुणे से इसे मजबूरी में रद्द किया जा सकता था, लेकिन त्यौहार के मौके पर यात्रियों को इससे बहुत असुविधा हो जाती। इसकी गंभीरता को देखते हुए पुणे रेल प्रशासन ने विशेष प्रयास करते हुए लोगों को राहत देने के लिए पुणे मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर मेंटेनेंस के लिए रखे गए कुछ डिब्बों को दुरुस्त करके बहुत कम समय में एकत्र करके एक पूरी ट्रेन के पर्याप्त डिब्बे तैयार कर तात्कालिक रूप से उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे कि उसे हावड़ा के लिए रवाना किया जा सके। इस तरह पुणे से हावड़ा के लिए आज से चलने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस अब नियमित तौर पर अपने निर्धारित समय पर चलाने के लिए एक अतिरिक्त रैक की व्यवस्था की गई है। इससे निश्चित ही यात्रियों को राहत मिल गई है। इस प्रयास के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह ने यात्रियों के हित में परिचालन विभाग सहित सभी विभागों द्वारा किए गए समन्वित प्रयासों पर संतोष व्यक्त कर उनका अभिनन्दन किया है।
पुणे रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट अब 10 रुपये के बजाए 30 रुपये का मिलेगा
पुणे रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में भीड़ को नियंत्रित करने के क्रम में दिनांक 24 से 31 अक्टूबर 2022 तक की अवधि में प्लेटफार्म टिकट 10/- रुपये से बढ़ाकर 30/- रुपये की दर से जारी किए जाएंगे। लोगों से अनुरोध है कि स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ नहीं करें।यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ