मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वरिष्ठ नागरिक बूढ़े नहीं बल्कि सुपरस्टार होते हैं : महेश ससाणे

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
वरिष्ठ नागरिक बूढ़े नहीं बल्कि सुपरस्टार होते हैं, उनके अब तक के जीवन में जो भी अच्छे या कड़वे अनुभवों द्वारा हमारी भावी युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करके सही दिशा दिखाने का काम किया गया है, इसलिए ऐसे वरिष्ठ नागरिकों का एक मजबूत समाज बनाने में बहुत बड़ा योगदान है। यह विचार आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे ने व्यक्त किए। 
आधार प्रतिष्ठान की ओर से कोजागिरी पूर्णिमा के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ हड़पसर के वरिष्ठ नागरिकों और वरिष्ठ महिलाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन आधार फाउंडेशन की ओर से किया गया था, तब महेश ससाणे बोल रहे थे। 
इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नागरिकों को छाता और दूध का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत पर नृत्य किया और कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में कला परिवार की ओर से पुराने हिंदी व मराठी     गीतों की प्रस्तुति से     उपस्थित वरिष्ठ नागरिक मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम के लिए वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ