फिल्म और नाटक संस्था ने दिया मराठी चित्रपट महामंडल के अध्यक्ष मेघराज राजे भोसले को निवेदन
हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडल की कार्य पद्धति ऑनलाइन व डिजिटल होना आवश्यक है, इस हेतु फिल्म और नाटक संस्था, महाराष्ट्र राज्य की ओर से मराठी चित्रपट महामंडल के अध्यक्ष मेघराज राजे भोसले को निवेदन दिया गया है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए फिल्म और नाटक संस्था, महाराष्ट्र राज्य के उपाध्यक्ष कुणाल देशमुख ने बताया कि 55 हजार से अधिक सदस्यों को शुल्क कार्य के लिए या पंजीकरण, नवीनीकरण व कोई शिकायत होने पर बहुमूल्य समय देकर आना पड़ता है, जो वित्तीय तनाव पैदा करता है।
सैकड़ों कलाकारों का रोजंदारी पर काम करने पर ही उनका घर चलता है, जिसके कारण काम छोड़कर, जो कार्य ऑनलाइन अथवा डिजिटल जब संभव है, उस कार्य के लिए प्रत्यक्ष जाना पड़ता है. जिसके चलते पैसा और समय बर्बाद होता है। अगर महामंडल का काम ऑनलाइन डिजिटल हो जाता है, तो इससे सदस्यों को ज्यादा फायदा होगा, इससे समय और धन दोनों की भी बचत होगी। इसके साथ ही पूरे महाराष्ट्र से सदस्यता पंजीकरण में भारी वृद्धि होगी। इसी को मद्देनजर रखते हुए फिल्म और नाटक संस्था, महाराष्ट्र राज्य की ओर से अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडल की सभी कार्यपद्धति डिजिटल व ऑनलाइन होने के लिए अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडल के अध्यक्ष मेघराज राजे भोसले को निवेदन दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पर हर संभव विचार करने के बाद जल्द ही डिजिटल/ऑनलाइन पद्धति से क्रियाविधि शुरू की जाएगी।
इस अवसर पर यहां कोषाध्यक्ष सर्वश्री संजय ठुबे, अण्णा गुंजाल, फिल्म और रंगमंच संस्था महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष स्वानंद देव, संस्थापक अध्यक्ष शुभम मोरे, सचिव चेतन गिरी, कोषाध्यक्ष चेतन शिंदे, सलाहकार संजय भोसले, पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष अनिल चोपदार, संघटक रोहित ओव्हाल, संचालक योगेश तनपुरे, सहसंचालक प्रशांत बोगम, अभिनेता सचिन गवली, अभिनेता गणेश भालेराव, आकाश सालवे के साथ अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ