पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (द.क.) पुणे के संगठन के शीर्ष अधिकारियों की तिमाही बैठक ‘संवाद’ का आयोजन 19 अक्टूबर 2022 को रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (द.क.) पुणे परिसर में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता डॉ. राजीव एस. चव्हाण, भा.र.ले.से., एन.डी.सी., रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (द.क.) ने की। रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (द.क.) पुणे संगठन के अधीनस्थ पुणे स्थित कार्यालयों के भा. र. ले. से. अधिकारियों ने सम्मेलन में प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया। वेतन लेखा कार्यालय (अ.श्रे.) तोपखाना, नासिक के प्रभारी, श्री धनंजय सिंह, भा.र.ले.से.,रक्षा लेखा अपर नियंत्रक, वेतन लेखा कार्यालय (अ.श्रे.) एसीआर, अहमदनगर के प्रभारी, श्री महेश दले, भा. र. ले. से., रक्षा लेखा संयुक्त नियंत्रक, क्षेत्रीय लेखा कार्यालय (द.क.) जोधपुर के प्रभारी श्री शुरवीर सिंह, भा.र.ले.से.,रक्षा लेखा संयुक्त नियंत्रक, वेतन लेखा कार्यालय (अ.श्रे.) द गार्ड्स, कामठी के प्रभारी श्री रंगराजन, भा.र.ले.से., रक्षा लेखा सहायक नियंत्रकने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन में भाग लिया।
श्रीमती पूजाभट, भा.र.ले.से., रक्षा लेखा वरिष्ठ उप नियंत्रकने अध्यक्ष डॉ. राजीव एस चव्हाण, भा.र.ले.से., एन.डी.सी., रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक का स्वागत किया। बैठक की कार्यसूची में मानव संसाधन प्रबंधन, स्पर्श (SPARSH), शिकायतों की स्थिति, सूचना का अधिकार, CPGRAM आदि जैसे अन्य बिंदु शामिल थे।
भा.र.ले.से. सम्मेलन के बाद प्रधान नियंत्रक प्रशिक्षण समिति (पीसीटीसी) की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. राजीव एस. चव्हाण, भा.र.ले.से., एन.डी.सी., रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रकने की और रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) में प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया। सैनिकों के लिए भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई।

‘संवाद’ के एक भाग के रूप में, कर्मचारियों की ओर से एसोसिएशन के सदस्यों और आधिकारिक पक्ष के सदस्यों के बीच क्षेत्रीय कार्यालय समिति (आरओसी) की बैठक दोपहर 1:30 बजे रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (द.क.) पुणे के कार्यालय के सम्मेलन हॉल में आयोजित की गई थी। जबकि कर्मचारी पक्ष का प्रतिनिधित्व एआईडीएए पुणे के शाखा अध्यक्ष श्री कंचन पुराणिक और एआईडीएई कोलकाता श्री मनीष जगदाले ने किया। श्रीमती पूजा भट, रक्षा लेखा वरिष्ठ उप नियंत्रक, श्री ओमकार मोघे, रक्षा लेखा उप नियंत्रक, श्री आलोक तिवारी, रक्षा लेखा सहायक नियंत्रकऔर श्री स्वप्निल हनमाने, रक्षा लेखा सहायक नियंत्रक भी उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता डॉ. राजीव एस चव्हाण, भा.र.ले.से., एन.डी.सी., रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक ने की। इसमें नासिक, अहमदनगर और कामठी में स्थित वेतन लेखा कार्यालयों के प्रभारी और जोधपुर और अहमदाबाद स्थित क्षेत्रीय लेखा कार्यालयों के प्रभारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रतिभागी हुए। डॉ. राजीव एस चव्हाण, भा.र.ले.से., एन.डी.सी.ने एसोसिएशन के सदस्यों को कर्मचारियों के कल्याण के केवल प्रमुख मुद्दों को सामने रखने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा उठाए गए छोटे-मोटे मुद्दों पर प्रशासन पहले से ही ध्यान दे रहा है। डॉ. राजीव एस. चव्हाण, भा.र.ले.से., एन.डी.सी., ने पुणे में एक स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण के लिए अपनी इच्छा व्यक्त की जो रक्षा लेखा विभाग के लिए अपनी तरह का पहला स्पोर्ट्स स्टेडियम होगा। उन्होंने रक्षा लेखा विभाग कर्मचारियों के लिए रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली से अनुमोदन प्राप्ति के बाद पुणे में 1200 आवासीय संकुलों के निर्माण की अपनी योजना भी साझा की। एसोसिएशन के सदस्यों ने रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक की योजनाओं और गंभीर प्रयासों की सराहना की। बैठक का समापन श्री ओंकार मोघे, रक्षा लेखा उप नियंत्रक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ