कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत हासिल की। खड़गे को 7897 वोट मिले। चुनाव के लिए बुधवार (19 अक्टूबर 2022) को मतगणना हुई। इसी के साथ 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में शुरू हुई थी।
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने जानकारी दी कि शशि थरूर को 1072 वोट मिले। ऐसे में खड़गे 8 गुना से ज्यादा वोटों से जीते। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच टक्कर थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार (17 अक्टूबर) को वोटिंग हुई थी। मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद शशि थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए बयान जारी किया।

उनसे पहले पीवी नरसिम्हा राव, एस निजलिंगप्पा, के कामराज, नीलम संजीव रेड्डी और पट्टाभि सीतारमैया कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। खड़गे पहली बार साल 1969 में गुलबर्गा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चुने गए थे। प्रेसिडेंट इलेक्शन में खड़गे के प्रतिद्वंदी रहे शशि थरूर उन्हें ‘कांग्रेस भीष्म पितामह’ बता चुके हैं। इससे पार्टी में खड़गे के कद और महत्व को समझा जा सकता है। कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले खड़के गत 50 वर्षों से चुनावी राजीनित में सक्रिय हैं।
इतने लम्बे राजनीतिक सफर तय में उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कराया है। वह लगातार 10 चुनाव जीत चुके हैं। आठ बार विधायक और दो बार सांसद रहे खड़गे सिर्फ एक चुनाव हारे हैं। वह चुनाव था- 2019 का लोकसभा चुनाव। पिछले 24 वर्षों में पहली बार कांग्रेस की कमान गांधी परिवार से इतर किसी नेता के हाथ में गयी है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोट मिले हैं। वहीं शशि थरूर करीब 1000 वोट अपने पाले में खींच पाए हैं। यानी खड़गे को थरूर की तुलना में 8 गुना ज्यादा वोट मिला है। इस चुनाव में 416 वोट खारिज भी किए गए हैं।

0 टिप्पणियाँ