पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने मंगलवार को हड़पसर एवं खडकी स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा सहित मुख्यालय से आए प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक मुकुल जैन, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मणिजीत सिंह, प्रधान मुख्य इंजीनियर राजेश अरोरा, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर शिशिर दत्त सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने हड़पसर स्टेशन पर चल रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा विकास कार्यों, स्टेशन परिसर सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। खडकी स्टेशन पर उन्होंने नई यात्री सुविधाओं सहित प्रस्तावित टर्मिनल सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और इस बारे में प्रस्ताव पर तुरंत अमल के निर्देश दिए।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।
0 टिप्पणियाँ