मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वाल्हा-नीरा के बीच रेलवे ट्रैक डबलिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियां प्रभावित

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे मंडल के पुणे-सातारा रेलमार्ग पर वाल्हा-नीरा स्टेशनों के बीच ब्लॉक लेकर रेलवे ट्रैक डबलिंग से संबंधित विभिन्न तकनीकी कार्य किए जाएंगे। 20 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 11029 /11030 मुंबई-कोल्हापुर-मुंबई  कोयना एक्सप्रेस, डेमू संख्या 01539/01540 पुणे-सातारा-पुणे रद्द रहेगी। 23 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 01535/ 01536 पुणे-फलटन-पुणे, गाड़ी संख्या 01537/01538 लोणंद-फलटन-लोणंद रद्द रहेगी, जबकि गाड़ी संख्या 11425 /11426 पुणे-कोल्हापुर-पुणे एक्सप्रेस भी 23 अक्टूबर तक कोल्हापुर-सातारा-कोल्हापुर के बीच ही चलेगी अर्थात पुणे-सातारा-पुणे के बीच रद्द रहेगी।  19 अक्टूबर को गोंदिया से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11040 गोंदिया -  कोल्हापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 20 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 11039 कोल्हापुर-गोंदिया महाराष्ट्र  एक्सप्रेस  कोल्हापुर से पुनर्निर्धारित समय 19.00 बजे रवाना की जाएगी।
दिनांक  19 अक्टूबर को यशवंतपुर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22685 यशवंतपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस तथा इसी दिन हज़रत निजामुद्दीन से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12780 हज़रत निजामुद्दीन-वास्को गोवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मिरज-कुर्डूवाड़ी -दौंड मार्ग से होकर चलेगी, इसके चलते गाड़ी संख्या 12780  पुणे, सातारा, कराड,  सांगली तथा गाड़ी संख्या 22685 पुणे स्टेशन पर नहीं आएगी, जबकि दिनांक 23 अक्टूबर तक हुबली से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 17317 हुबली-दादर एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग मिरज-कुर्डूवाड़ी-दौंड होकर चलेगी अर्थात यह गाड़ी सांगली तथा कराड स्टेशन पर नहीं आएगी।
यात्री कृपया नोट कर लें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ