मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गन्ना काटनेवाले श्रमिकों को अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था द्वारा वितरित की गई मिठाई

मांजरी, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मेहनती वर्ग कड़ी मेहनत करते हैं और अपने श्रम और पसीने से हम सभी के जीवन में खुशियों की मिठास लाते हैं, इसलिए हमारी ओर से एक मीठा निवाला उन्हें भी खिलाएं और दीपावली पर्व पर हर श्रमिक के चेहरे पर खुशी लाएं। यह अनुरोध अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने किया है। 
अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से धुलिया-नंदुरबार जिले के गन्ना कटाई करनेवाले मजदूरों को   दीपावली पर्व पर लड्डू चिवड़ा का वितरण किया गया तब वे बोल रहे थे। गन्ना कटाई करनेवाले कर्मचारी, महिला, उनके नन्हें-मुन्ने बच्चों को मांजरी खुर्द  उनके निवास स्थान पर जाकर मिठाई खिलाई गई। साथ ही मांजरी बुद्रुक परिसर के विकलांग भाइयों को भी लड्डू चिवड़ा बांटा गया। इस पहल का संयोजन मीनाक्षी कुमकर, अतुल रासकर, सचिन मोरे, ओजस बेल्हेकर, सुनील ठाकरे, विकास गायकवाड, अशोक आव्हाले की ओर से किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ