मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एशियाई एयरगन निशानेबाजी चैंपियनशिप : भारत ने चार और स्वर्ण पदक जीते, कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 17 हुई

    दक्षिण कोरिया में एशियाई एयरगन चैंपियनशिप की एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा में भारत ने चार और स्‍वर्ण पदक जीत लिए हैं। इसके साथ ही चैंपियनशिप में भारत के कुल 17 स्‍वर्ण पदक हो गए हैं। शिव नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्‍टल में जबकि सागर डांगी ने पुरुषों की जूनियर स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीते। पुरुष और महिलाओं की युवा टीम ने 10 मीटर एयर पिस्‍टल में स्‍वर्ण पदक हासिल किया। विजयवीर सिधू ने कांस्‍य पदक जीता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ