मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हॉकी इंडिया ने ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए 23 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की

     हॉकी इंडिया ने ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए 23 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी ड्रैग फिलिकर हरमनप्रीत सिंह को कप्‍तान बनाया गया है। अमित रोहिदास उपकप्‍तान होंगे। पी आर श्रीजेश के अलावा कृष्‍ण बहादुर पाठक गोलकीपर होंगे। भारतीय टीम ऑस्‍ट्रेलिया के साथ पांच मैच खेलेगी। पहला मैच 26 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। अगले वर्ष होने वाले हॉकी विश्‍व कप की तैयारियों के लिए भारतीय टीम का यह दौरा महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। विश्‍व कप 13 जनवरी से ओडिसा में खेला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ