मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे मंडल पर इंडियन रेलवे सर्विसेस ऑफ़ इंजीनियर्स दिवस मनाया गया

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर इंडियन रेलवे सर्विसेस ऑफ़ सिविल इंजीनियर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल कार्यालय में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सिंह को मंडल के अधिकारियों की ओर से वरिष्ठ मंडल इंजीनियर पियूष चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. स्वप्निल निला तथा मंडल कार्मिक अधिकारी जितेंद्र प्रतापसिंह ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ