मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दापोड़ी-खड़की स्टेशनों के बीच स्थित रेल फाटक मरम्मत के चलते चार दिन बंद

पुणे, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे-लोनावला रेलमार्ग पर दापोड़ी- खड़की स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 183/4-5 पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 62/- पर मरम्मत तथा रखरखाव संबंधी तकनीकी कार्य किए जाएंगे इस कारण यह रेल फाटक मंगलवार दिनांक 15 नवंबर से शुक्रवार दिनांक 18 नवंबर तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। उपरोक्त अवधि में नजदीक स्थित सबवे तथा रेल ओवर ब्रिज सड़क यातायात हेतु विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ