मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आधार प्रतिष्ठान द्वारा किया गया ‘प्राकृतिक आहार’ पर व्याख्यान का आयोजन

हड़पसर, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
आधार प्रतिष्ठान की ओर से ‘प्राकृतिक आहार’ पर व्याख्यान का आयोजन प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। प्राकृतिक आहार पर उपस्थितों को संबोधित करती हुईं डॉ. श्वेता कोंडेकर ने कहा कि मनुष्य को चाहिए कि वह प्राकृतिक जीवन शैली अपनाकर अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखे और ऋतुओं के अनुसार अपने आहार पर नियंत्रण करके कफ और वात से भी छुटकारा पाएं। डॉ. श्वेता कोंडेकर ने दैनिक उदाहरण देकर उपस्थित लोगों के प्रश्नों और शंकाओं का समाधान किया व उपयुक्त मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन व आभार प्रदर्शन माया ससाणे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ