मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्मिता गायकवाड की पहल पर मुफ्त कराटे व तायक्वांदो प्रशिक्षण वर्ग शुरू

हड़पसर, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय जनता पार्टी व स्मितसेवा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से भाजपा ओबीसी मोर्चा पुणे शहर उपाध्यक्ष व स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष स्मिता तुषार गायकवाड की पहल पर हड़पसर में मुफ्त कराटे व तायक्वांदो प्रशिक्षण वर्ग शुरू किए गए हैं। 
भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष योगेश टिलेकर के मार्गदर्शन में शुरू किए गए मुफ्त कराटे प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर उपाध्यक्ष भूषण तुपे के शुभहाथों  किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगरसेवक मारुति आबा तुपे ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में पुणे शहर उपाध्यक्ष जीवन जाधव, भाजपा हडपसर विधानसभा संघटन महासचिव गणेश घुले, उपाध्यक्ष युवराज मोहरे, आर.पी.आई. पुणे शहर उपाध्यक्ष महादेव कांबले, देवीदास बिनावडे, तुषार गायकवाड, सचिन शेवाले सतीश भिसे, गणेश कवडे, कृष्णाजी सोनवणे, सुखदेव कांबले, आशीष आल्हाट, मारुति भुजबल, धीरजकुमार धरवडे, श्याम     ओगाले, सुरेखा कवडे, कविता राठोड, निकिता निंगाले, मोहिनी शिंदे, कविता पाल, मीना जगताप, रुपाली पाटिल, भगीरथी पाटिल, उज्ज्वला ढवले, शर्मिला डांगमाली, नेहा निंगाले आदि के साथ भाजपा पदाधिकारी व स्मितसेवा फाउंडेशन के सदस्य    उपस्थित थे। 
उद्घाटन के अवसर पर ग्लोबल स्पोर्ट्स तायक्वांदो अकादमी के बच्चों ने कराटे का सुंदर प्रात्यक्षिक प्रस्तुत किया।
पहल की आयोजिका स्मिता तुषार गायकवाड ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इन दिनों महिलाओं को धमकाने और हिंसा में वृद्धि हुई है और इसे रोकने के लिए वह यहां कराटे का प्रशिक्षण शुरू कर रहे हैं। इस कराटे प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन बच्चों में मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग को कम करने और मैदानी खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है। कराटे सीखने से आप आपके परिवार की रक्षा कर सकते हैं। हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, हम स्वस्थ और तंदुरुस्त रहते हैं, हमें अनुशासन मिलता है, हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। कराटे का यह प्रशिक्षण सप्ताह में चार दिन सोम, बुध, शुक्र, रविवार को शाम 6 से 7.30 बजे लोकशाहीर आण्णाभाऊ साठे हॉल, रासगे आली, दत्त मंदिर के सामने, हड़पसरगांव में आयोजित किया जाएगा। कराटे प्रशिक्षण वर्ग पूरी तरह से नि:शुल्क है। अब तक प्रशिक्षण वर्ग में 200 बच्चों का नामांकन हो चुका है। ग्लोबल स्पोर्ट्स तायक्वांदो अकादमी के प्रशिक्षक गिरीष बागलकोटकर प्रशिक्षण वर्ग को प्रशिक्षण देेंगे। कराटे का यह प्रशिक्षण चित्तोडिया महाराज के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ