मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सीमा गुट्टे ‘क्रांतिवीर वसंतराव नाईक राज्यस्तरीय पुरस्कार’ से सम्मानित

क्रांतिवीर वसंतराव नाईक राज्यस्तरीय पुरस्कार से सीमा गुट्टे को सम्मानित करती हुईं ताई नागरे, साथ में अन्य अतिथिगण उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

वाघोली, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

समाजसेविका सीमा गुट्टे द्वारा जारी सामाजिक कार्यों को मद्देनजर रखते हुए वसंत सोशल फाउंडेशन नाशिक की ओर से ‘क्रांतिवीर वसंतराव नाईक राज्यस्तरीय पुरस्कार 2022’ से सीमा गुट्टे को ताई नागरे के शुभहाथों सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर यहां वी. एन. नाईक संस्था के अध्यक्ष पंढरीनाथ थोरे, आयमा नाशिक के उपाध्यक्ष राजेंद्र बुधाजी पानसरे, वसंत सोशल फाउंडेशन नाशिक के अध्यक्ष नंदू सानप, युवा नेता प्रदीप थोरवे, अजिंक्य शेडगे, अर्जुन साकोरे, ज्योति मोरे आदि के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पुरस्कार का जवाब देते हुए समाजसेविका सीमा गुट्टे ने कहा कि वसंत सोशल फाउंडेशन का मैं तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने मुझे क्रांतिवीर वसंतराव नाईक राज्यस्तरीय पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार मुझे समाज की सेवा करने के लिए और अधिक ऊर्जा व प्रेरणा देता रहेगा। सामाजिक गतिविधियां व विधायक पहल के माध्यम से समाज की सेवा करना मैं अपना प्रथम कर्तव्य मानती हूं। जनता के प्रश्न हल करने एवं उन्हें मूलभूत सुविधा प्रदान हेतु निरंतर प्रयास करती रहूंगी। 
समारोह का प्रास्ताविक करते हुए वसंत सोशल फाउंडेशन  नाशिक के अध्यक्ष नंदू सानप ने कहा कि क्रांतिवीर वसंतराव   नाईक के कार्यों व विचारों का प्रचार व प्रसार करने हेतु हर साल समाज में अच्छा काम कर रहे विभिन्न क्षेत्रों के 21 गणमान्य लोगों को क्रांतिवीर वसंतराव   नाईक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार वितरण का 12 वां वर्ष है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ