मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मुंबई/पुणे और दानापुर के बीच विशेष ट्रेनें

मुंबई, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे मुंबई/पुणे और दानापुर के बीच नीचे दिए गए विवरण के अनुसार विशेष ट्रेनें चलाएगा।
मुंबई-दानापुर स्पेशल
03266 विशेष गाड़ी दिनांक 10/11/2022 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 00.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.00 बजे दानापुर पहुंचेगी।
03265 विशेष गाड़ी दिनांक 08/11/2022 को दानापुर से 18.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 22.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
हाल्ट : कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर एवं आरा.
संरचना : दो एसी-3 टियर, 16 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी डिब्बे और दो द्वितीय श्रेणी सामान सह गार्ड की ब्रेक वैन।
पुणे-दानापुर विशेष
03288 विशेष गाड़ी दिनांक 09/11/2022 को पुणे से 05.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.15 बजे दानापुर पहुंचेगी।
03287 विशेष गाड़ी दानापुर से दिनांक 07/11/2022 को 16.40 बजे  प्रस्थान कर अगले दिन 22.30 बजे पुणे पहुंचेगी।
हाल्ट : दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर एवं आरा।
संरचना : तीन एसी-2 टियर, 9 स्लीपर क्लास, 7 सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे और दो द्वितीय श्रेणी के सामान सह गार्ड के ब्रेक वैन।
आरक्षण : 03266 और 03288 विशेष ट्रेनों के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग सभी पीआरएस स्थानों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर  दिनांक 6.11.2022 को खुलेगी।
इन विशेष ट्रेनों के हाल्ट एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ