मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर शिवसेना द्वारा राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के खिलाफ अनूठा आंदोलन

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) हड़पसर विधानसभा क्षेत्र द्वारा आयोजित किए गए अनूठे आंदोलन को संबोधित करते हुए उपशहर प्रमुख समीर तुपे, साथ में पूर्व विधायक महादेव बाबर, पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर संघटक संजय सपकाल, हड़पसर शाखा प्रमुख अजय सकपाल, प्रवीण रणदिवे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) हड़पसर विधानसभा क्षेत्र द्वारा राज्यपाल भगतसिंह 
कोश्यारी और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की तस्वीरों पर घोड़े की एड़ी के नीचे रौंद कर विरोध जताया। 
छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करनेवाले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के खिलाफ हड़पसर शिवसेना द्वारा अनूठा आंदोलन जिजामाता चौक, हड़पसरगांव में किया गया। इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम का जाप किया गया। शिवसेना की ओर से कोश्यारी और त्रिवेदी के निष्कासन की मांग की गई।
इस आंदोलन में पूर्व विधायक महादेव बाबर, पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, उपशहर प्रमुख समीर तुपे, विधानसभा प्रमुख राजेंद्र बाबर, उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, पुणे शहर महिला आघाडी की उपशहर संघटक प्रा. विद्या संतोष होडे, हड़पसर विधानसभा संघटक संजय सपकाल, हड़पसर शाखा प्रमुख अजय सकपाल, मालवाडी शाखा प्रमुख अमित कांबले, अमर कामठे, स्वप्निल वसावे, आशीष अल्हाट, संतोष होडे, किरण जाधव, यश तुपे, प्रवीण रणदिवे, मयूर फडतरे, नूरजहाँ मुल्ला, वासंती क्षीरसागर, दिलीप व्यवहारे, कुणाल लोणकर, रमेश क्षीरसागर, विवेक तुपे, मारूती ननावरे, सतीश गोते, शहाबाज पंजाबी, फारूख चांदमलिक आदि शिवसैनिक व पदाधिकारी उपस्थित थे। 
अनूठे आंदोलन का आयोजन हड़पसर विधानसभा के    उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ