हड़पसर, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पथारीवालों के अनेक प्रश्न लंबित हैं। पुणे महानगरपालिका की पथारी व्यवसाय के बारे में नीति गलत है, व्यवसाय व आमदनी को मद्देनजर रखते हुए पुणे महानगर पालिका ने किराया लगाया जाना चाहिए। गरीब पथारी व्यवसायियों को न्याय देने का काम डॉ. बाबा आढाव के नेतृत्व में संघटना कर रही है, इसलिए उनके प्रतिनिधि चुनाव के माध्यम से निर्वाचित होना चाहिए। यह अपील हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने की।
डॉ. बाबा आढाव के नेतृत्व में पथारी व्यवसायी संघटना के पथारी पंचायत पैनल के चुनाव के प्रचार का शुभारंभ हड़पसर में विधायक चेतन तुपे की प्रमुख उपस्थिति में किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पथारी पंचायत पैनल के उम्मीदवार व पथारी व्यवसायी संघटना हड़पसर के अध्यक्ष मोहन चिंचकर, पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे, महेंद्र बनकर, विलास शेलार, डॉ. बच्चूसिंह टाक, सतीश भिसे, किरण गाडेकर, अशोक धोत्रे के साथ पथारी व्यवसायी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
पथारी पंचायत पैनल के उम्मीदवार व पथारी व्यवसायी संघटना हड़पसर के अध्यक्ष मोहन चिंचकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ.बाबा आढाव के नेतृत्व में तीस साल से पथारी संघटन के माध्यम से काम कर रह रहा हूं। हम पहली बार चुनाव का सामना कर रहे हैं। हमारे पैनल ने उन लोगों को मौका दिया है जो दरअसल पथारी व्यवसायियों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मेरे साथ इकबाल आलंद, विजय कांबले, नीलम अय्यर और शहनाज बागवान, हम पांच उम्मीदवार चुनाव के मैदान में खड़े हैं। पथारी व्यवसायी पांचों प्रत्याशियों के पीछे खड़े हों, यह अनुरोध मोहन चिंचकर ने किया है।

तकनीकी कारणों से कुछ उम्मीदवारों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं, लेकिन मोहन चिंचकर समेत पांच उम्मीदवारों ने चुनाव में चुनौती खड़ी कर दी है, इसलिए यह चुनाव चतुष्कोणीय होगा।

0 टिप्पणियाँ