मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दौंड-इंदौर एक्सप्रेस में एसी फर्स्ट श्रेणी कोच की सुविधा

पुणे, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे ने गाड़ी संख्या 22943/22944 दौंड-इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में स्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी फर्स्ट श्रेणी का कोच जोड़ने का निर्णय लिया हैें यह सुविधा इंदौर से दिनांक 05 दिसंबर से तथा दौंड से 06 दिसंबर से प्रभावी होगी। एसी फर्स्ट श्रेणी की बुकिंग गाड़ी संख्या 22943 हेतु 20 नवंबर से शुरू होगी।
इस गाड़ी की संशोधित कोच संरचना में एसी फर्स्ट-01, एसी टू टियर-02, एसी थ्री टियर-06,  स्लीपर श्रेणी-08 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी-04 कोच रहेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएं। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ