मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

खसरा संक्रमण; पांच साल से कम उम्र के बच्चों पर विशेष ध्यान दें : प्रा. डॉ. तानाजी सावंत

मुंबई, नवंबर (महासंवाद)
खसरे के संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तत्काल सभी आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए और संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर विशेष ध्यान देने के लिए जिलेवार कृति दल (टास्क फोर्स) गठित करने के निर्देश सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री प्रा. डॉ. तानाजी सावंत ने टेलीविजन के माध्यम से प्रसारित बैठक में दिया। इस मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से प्रदेश भर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे उपायों की जानकारी ली। 
सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया कि छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों में खसरे के बढ़ते प्रसार को देखते हुए इस ओर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग टीमें बनाकर तत्काल सर्वे करें। प्रकोप को देखते हुए जिलेवार कार्रवाई बलों को सक्रिय किया जाए। खसरे का संक्रमण जिन क्षेत्रों में जहां अधिक है वहां Vitamin "A" + MR 1  MR 2 की खुराक देनी चाहिए। सभी स्थितियों की प्रतिदिन समीक्षा की जानी चाहिए। उपचाराधीन बच्चों को अलग करना, कुपोषित बच्चों की जानकारी लें, यह निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को खसरे के अधिक प्रसारवाले क्षेत्रों पर अधिक ध्यान देने और खसरे के संक्रमण के खिलाफ समय पर उपाय करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न धार्मिकगुरु, गैर सरकारी संगठनों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जन जागरूकता फैलाई जानी चाहिए।
इस बैठक में सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय खंदारे, मुंबई महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संजीव कुमार, महानगरपालिका कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमारे, मुंबई, पुणे, ठाणे, नाशिक, औरंगाबाद, मालेगांव, भिवंडी महानगरपालिका आयुक्त व संबंधित अधिकारियों ने टेलीविजन के माध्यम से भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ