कालेबोराटेनगर में आठ एकड़ में ऑक्सीजन पार्क का भूमिपूजन समारोह संपन्न
विधायक चेतन तुपे की विधायक निधि से निर्माण किए जानेवाले ऑक्सीजन पार्क का भूमिपूजन करती हुईं सांसद वंदना चव्हाण, साथ में सांसद अमोल कोल्हे, बालासाहेब शिवरकर, विजया आबासाहेब कापरे, डॉ. शंतनु जगदाले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
सांसद एडवोकेट वंदना चव्हाण ने कहा कि अब समय निकट है कि आने वाली पीढ़ी के बच्चों को स्कूल के लिए जाते समय उनके स्कूल बेग में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था करनी पड़ेगी।
हड़पसर, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पर्यावरण मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए हानिकारक हैं, इसलिए नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। आज ऑक्सीजन पार्क जैसे पर्यावरण हित के प्रकल्प का निर्माण होना समय की जरूरत है। यह विचार सांसद एडवोकेट वंदना चव्हाण ने व्यक्त किए।
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कालेबोराटेनगर में विधायक चेतन तुपे की विधायक निधि से आठ एकड़ में ऑक्सीजन पार्क का भूमिपूजन सांसद एडवोकेट वंदना चव्हाण व सांसद अमोल कोल्हे के शुभ हाथों किया गया, तब आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां पूर्व राज्यमंत्री बालासाहेब शिवरकर, पूर्व विधायक जगन्नाथ शेवाले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र राज्य के उपाध्यक्ष सुरेश घुले, पूर्व महापौर वैशाली सुनील बनकर, पूर्व नगरसेविका हेमलता निलेश मगर, विजया आबासाहेब कापरे, पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे, गणेश ढोरे, फारूक इनामदार, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र राज्य के महासचिव अजीत घुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर तुपे, उपाध्यक्ष राजेन्द्र घुले, महासचिव संतोष भोंडवे, समाजसेविका नलिनी विजय मोरे, पल्लवी प्रशांत सुरसे, महिला अध्यक्षा पूनम पाटिल, कार्याध्यक्ष वैष्णवी महेश सातव, राष्ट्रवादी कांग्रेस सेवादल पुणे शहर के अध्यक्ष योगेश जगताप, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के उपाध्यक्ष किरण गाडेकर, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी प्रभाग क्रमांक 46 के अध्यक्ष अक्षय संजय कोंडे, राहुल तुपे, राजू ढेबे, उमेश कोंढालकर, सचिन सातव, भारत गिलबिले, नितिन आरु आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सांसद अमोल कोल्हे ने कहा कि भारत जोडो यात्रा के चलते एक मजबूत विपक्षी दल सामने आया है और जनता उनके पीछे खड़ी होकर अपना समर्थन दे रही है। एक मजबूत विपक्षी दल हो तो शासकों को पर अंकुश लगाया जा सकता है। सरकार समाज को विचलित करने की कोशिश कर रही है इसलिए सरकार से सवाल करने के लिए जनता को आगे आना चाहिए। प्रास्ताविक करते हुए हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने कहा कि हमारे हड़पसर विधानसभा क्षेत्र में 8 एकड़ भूमि पर एक भव्य ऑक्सीजन पार्क का निर्माण किया जा रहा है। 2.5 करोड़ की निधि से स्वीकृत इस ऑक्सीजन पार्क का भूमिपूजन किया गया है। यह खुशी की बात है कि पुणे में दूसरा ऑक्सीजन पार्क हड़पसर विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। इस कार्य के लिए निधि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के माध्यम से उपलब्ध कराई गई थी। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पर्यावरण को संरक्षित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए लोगों के प्रतिनिधि के रूप में मैं इसे अपने क्षेत्र में हरियाली विकसित करना एक नैतिक जिम्मेदारी मानता हूं। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन राकांपा हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले और आभार प्रदर्शन योगेश ससाणे ने किया।

0 टिप्पणियाँ