हड़पसर, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
अखिल भारतीय जाणीव संघटना प्रणीत फेरीवाले, पथारीवाले, स्टॉल व पथ विक्रेता संघटना पुणे के हड़पसर विभाग (तुकाईदर्शन, कालेपडल, भेकराईनगर, फुरसुंगी व सासवड रोड विभाग) के अध्यक्ष पद पर युवा समाजसेवक अजय न्हावले को चुना गया है। संघटना के संघटक संदीप करडे व अध्यक्ष बालासाहेब भारस्कर की सूचना के अनुसार महाराष्ट्र राज्य के समन्वयक फूलचंद पायाल, सचिव इमरान शेख ने उनकी नियुक्ति की है। अपनी नियुक्ति पर अजय न्हावले ने कहा कि उमर बागवान व मोहम्मद ईनामदार व अखिल भारतीय जाणीव संघटना के सभी पदाधिकारियों को मैं धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे इस पद पर कार्य करने का अवसर प्रदान किया। मुझ पर जो संघटना ने जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं बखूबी निभाऊंगा। फेरीवाले, पथारीवाले, सब्जी, फल बिक्री करनेवाले गरीब व उपेक्षितों को न्याय व हक्क के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूंगा।

0 टिप्पणियाँ