आम आदमी पार्टी पुणे शहर महिला बचत गुट की संघटक सीमा गुट्टे की ओर से राजनीति पार्टियों के पदाधिकारी व समाजसेवकों का स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया था।
वाघोली, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सामाजिक प्रश्न व समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए इस प्रकार के स्नेह सम्मेलनों का आयोजन होना चाहिए, जिसके कारण एक बेहतर राजनीति व समाजनीति का माहौल निर्माण हो सकता है। सामाजिक विषय राजनीति मंच पर लाने का सरहानीय कदम सीमा गुट्टे ने उठाया है। सार्वजनिक यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण इस तरह के जनता के महत्वपूर्ण प्रश्व हल करने का प्रयास आम आदमी पार्टी कर रही है। इस कार्य में सभी राजनीति पार्टियों ने अगर हमारा साथ दिया तो हम निश्चित रूप से अपने पुणे का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। यह विचार आम आदमी पार्टी के महाराष्ट्र राज्य प्रवक्ता मुकुंद किर्दत ने व्यक्त किए।
आम आदमी पार्टी पुणे शहर महिला बचत गुट की संघटक सीमा गुट्टे की ओर से दीपावली के अवसर पर राजनीति पार्टियों के पदाधिकारीगण व समाजसेवकों का स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया था, तब प्रमुख अतिथि के रूप में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां समाजसेविका पोर्णिमा गादिया, वंचित बहुजन आघाडी के नेता गौरव जाधव, शिवसेना पुणे शहर उपाध्यक्ष रवींद्र गायकवाड, प्रहार पुणे जिला अध्यक्ष पूनम तावरे, शिवसेना पुणे उपशहर संघटिका अमृत पठारे, समाजसेवक बखाने, आम आदमी पार्टी पिंपरी चिंचवड के अध्यक्ष चेतन बेंद्रे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता आशीष माने, प्रदीप थोरवे, आम आदमी पार्टी युवा आघाडी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत कांबले, लक्ष्मी गरबल, अजिंक्य शेडगे, उमेश बागडे, एडवोकेट मंजूषा नयन, पोपट लकडे, सुरेखा भोसले, फेबियन आण्णा सैमसन, नीलेश वांजले, अर्जुन साकोरे, असगर बेग, सतीश भद्रे, अक्षय शिंदे, संदेश दिवेकर, वैजनाथ शिरसाट, साहेबराव भद्रे के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
समाजसेविका पोर्णिमा गादिया ने कहा कि समाजनीति व राजनीति का एक व्यासपीठ आज दिखाई दिया है। आज की महिला समाजनीति व राजनीति में एक अहम भूमिका निभा रही है।
वंचित बहुजन आघाडी के नेता गौरव जाधव ने कहा कि एक स्तुत्य पहल का आयोजन सीमा गुट्टे की ओर से किया गया है। सभी राजनीति दलों को एक करके विचारों का व्यासपीठ निर्माण करके अपने अपने परिसर का नियोजनबद्ध विकास करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होने चाहिए।
शिवसेना पुणे शहर उपाध्यक्ष रवींद्र गायकवाड ने कहा कि समाज के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होकर समाजसेवा करनेवाली सीमा गुट्टे हैं। आज भी देखा जाए तो समाज की मूलभूत सुविधाएं एवं प्रश्न हल करने के लिए उन्होंने जो राजनीति पार्टियों के पदाधिकारी व समाजसेवकों का स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया है वो काबिले तारीफ है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता आशीष माने ने कहा कि सीमा गुट्टे की ओर से राजनीति पार्टियों के पदाधिकारी व समाजसेवकों का स्नेह सम्मेलन का आयोजन करके सुसंवाद करने का एक अवसर प्रदान किया है। समाजनीति व राजनीति का एक मिलाप उन्होंने किया है। नागरी समस्या व प्रश्न हल करने के लिए उन्होंने जो यह कदम उठाया है वह प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर प्रहार पुणे जिला अध्यक्ष पूनम तावरे, शिवसेना पुणे उपशहर संघटिका अमृत पठारे व अन्य अतिथिगणों ने अपने विचार व्यक्त किए।
आम आदमी पार्टी पुणे शहर महिला बचत गुट की संघटक सीमा गुट्टे ने प्रास्ताविक करते हुए कहा कि खास बात यह है कि यह कार्यक्रम किसी पार्टी का नहीं है बल्कि विभिन्न क्षेत्रों यानी राजनीति, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में काम करनेवाले सभी दलों के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एक साथ एक छत के नीचे लाया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने बीच के मतभेदों को भुलाकर एक होकर विचार-मंथन करना और चर्चा के माध्यम से भविष्य में परिसर के जनहित के कार्यों को हल करना है।

0 टिप्पणियाँ