आंबेगांव खुर्द, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
सौ. पल्लवी प्रसाद जगताप, अध्यक्ष, नारी शक्ति सामाजिक संघटना व धर्मपत्नी पूर्व ग्रामपंचायत सदस्य आंबेगांव खुर्द प्रसाद शामराव जगताप द्वारा वाघजाई नगर में रामचंद्र गणपत चव्हाण के आवास व सुपर मार्केट के पास जय मल्हार चौक के बोर्ड का अनावरण करके चौक का उद्घाटन किया गया और उससे ऊपर जाने वाले रास्ते पर डालने वाली ड्रेनेज लाइन का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए सप्तगिरी सोसाइटी, राजगढ़ सोसाइटी एक व दो में ड्रेनेज लाइन डालने वाले सप्तगिरी सोसाइटी सचिव विक्रम पाटिल ने कहा कि सौ. पल्लवी ताई ने जिस ड्रेनेज लाइन का भूमि पूजन किया है, उसका खर्च माननीय विधायक संजय जगताप की निधि से होगा और इससे पहले जो विकास कार्य हुए हैं वे भी उन्हीं की निधि से हुए हैं।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करती हुईं सौ. पल्लवी प्रसाद जगताप ने कहा कि प्रसाद जगताप के अत्यंत आवश्यक कार्य से बाहर जाने के कारण इस कार्यक्रम में उन्हें आना पड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि इस क्षेत्र में इस समय जो भी विकास कार्य हो रहे हैं वे सांसद संसदरत्न सौ. सुप्रिया सुले के कुशल मार्गदर्शन और लोकप्रिय विधायक संजय जगताप के विशेष प्रयत्नों से हो रहे हैं और उनके विकास स्वप्न को प्रसाद शामराव जगताप कार्य रूप में परिणत कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित जय मल्हार के पदाधिकारियों, महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या देखकर प्रसन्नता व्यक्त की कि उन लोगों ने फटाके फोड़ कर जिस प्रेम व उत्साह से भूमि पूजन कराया है, उतना प्रेम व उत्साह उन्होंने इससे पहले कहीं नहीं देखा। उन्होंने आगे कहा कि जनसमूह का ऐसा प्रेम व उत्साह हमें बहुत संबल व शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आपका ऐसा ही प्रेम रहा तो आपकी हर समस्या को दूर करने में आप लोग हमें साथ खड़ा पाएंगे।
इसी अवसर पर जय मल्हार की संगीता रामचंद्र चव्हाण व उपस्थित महिलाओं ने पल्लवी ताई का शॉल व श्रीफल भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। जय मल्हार सोसाइटी के पदाधिकारियों ने अतिथि के रूप में उपस्थित सप्तगिरी सोसाइटी के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सचिव विक्रम पाटिल, प्रतिनिधि माणिक तांबे व ॐकार पाटिल, राजगढ़ सोसाइटी के आरिफ शेख और महेश शिंदे व किरण जिंदे पाटिल का भी शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया। इनके अलावा जय मल्हार सोसाइटी के कर्मठ कार्यकर्ता विशाल रणपिसे, रामचंद्र गणपत चव्हाण, रमेश कुंडे (सरपंच), महेश यादव का भी शॉल व श्रीफल देकर विशेष सम्मान किया।
बापू नलावडे ने पल्लवी ताई व उपस्थित अतिथियों व पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और पल्लवी ताई को आश्वासन दिया कि दादा प्रसाद जगताप ने हमें ड्रेनेज, रोड, पानी, लाइट का जो कमिटमेंट दिया था, वह उन्होंने पूरा कर दिखाया है और हम विश्वास दिलाते हैं कि सांसद सुप्रिया ताई, विधायक जगताप साहब, प्रसाद दादा और पल्लवी ताई को जब भी हमारी जरूरत होगी तो हमेशा हमें उपस्थित व तैनात पाएंगे। कार्यक्रम का संचालन रमेश राठौड़ ने बहुत ही अच्छी तरह सरलतापूर्वक किया।
उस अवसर पर रामचंद्र गणपत चव्हाण, शांताराम राठौड, प्रवीण नलावडे, स्वप्निल हर्षेकर, रवि वाघमारे, गोवर्धन साल्वे, सुभाष जायवा, गोलवे काका, शिवाजी मुसले, नागेश सावरे, शरद अडविलकर, राहुल मोंडो, श्याम लायगुडे, अनिल बावर, इलियास उदयकर, मंगेश पाश्ते, रूपेश मोटे, दत्ताराम बालू शेठ, रणजीत धुले, गणेश गजवे, बबन वाघमारे, बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे। इनके अलावा सप्तगिरी सोसाइटी से मल्लिनाथ कटगिरी, अमर नन्नवरे, विनोद परदेशी के साथ ड्रेनेज का काम करने वाले मुबारक, विशाल व रईस सिंह भी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ