मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मिरज-लोंडा सेक्शन में रेलमार्ग डबलिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियां रद्द तथा कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

पुणे, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
    दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुबली मंडल के  मिरज-लोंडा सेक्शन में रेलमार्ग डबलिंग से संबंधित तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण दिनांक 22 से 30 नवंबर तक की अवधि में गाड़ी संख्या 17332 हुबली- मिरज, 07351/07352 मिरज-लोंडा-मिरज, 17333/17334 मिरज-कैसल रॉक-मिरज एक्सप्रेस रद्द रहेगी। जबकि दिनांक 22 नवंबर से 02 दिसंबर तक की अवधि में गाड़ी संख्या 17331 मिरज-हुबली एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियां
1) दिनांक 21तथा 28 नवंबर को एर्नाकुलम से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11098 एर्नाकुलम-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मडगांव-माजोर्डा-मदुरै-रोहा-पनवेल- कर्जत-लोनावला होकर चलेगी अर्थात यह गाड़ी सवेंद्रम चर्च, कुलें, कैसल रॉक, लोंडा, बेलगावी, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड़ तथा सातारा स्टेशन पर नहीं आएगी।
2) दिनांक 21 तथा 28 नवंबर को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12782 हजरत निजामुद्दीन-मैसूर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पुणे-दौंड-सोलापुर-होटगी-गदग-हुबली होकर चलेगी अर्थात यह गाड़ी सातारा, कराड़, सांगली, मिरज, बेलगावी तथा धारवाड़ स्टेशनों पर नहीं आएगी।
यात्री कृपया नोट कर लें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ