मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राज्य शासन के उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार-2022 के लिए प्रवेशिकाएं आमंत्रित

मुंबई, दिसंबर (महासंवाद)
सूचना व जनसंपर्क महासंचालनालय द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता, उत्कृष्ट लेखन, उत्कृष्ट दूरचित्रवाणी वृत्तकथा, उत्कृष्ट छायाचित्रकार, समाज माध्यम और स्वच्छता अभियान के बारे में की गई जागृति पर लेखन के लिए पुरस्कार प्रतियोगिता घोषित की गई है। इस प्रतियोगिता के लिए 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक प्रसिद्ध लेखन, छायाचित्र, समाचार कथा की प्रवेशिकाएं आमंत्रित की गई हैं। प्रवेशिकाएं भेजने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2023 है।
राज्य के विभिन्न भागों के प्रतियोगियों को संबंधित जिला सूचना कार्यालय, मुंबई शहर व मुंबई उपनगर जिले केे इच्छुक सूचना व जनसंपर्क महासंचालनालय, तल मंजिल, हुतात्मा राजगुरु चौक, मादाम कामा मार्ग, मंत्रालय, मुंबई-32 से विहित नमूना आवेदन प्राप्त करें। आवेदन के नमूने gipr.maharashtra.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
पुरस्कार इस प्रकार हैं...
1) अटलबिहारी वाजपेयी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार (राष्ट्रस्तरीय) 1,00,00/- लाख रूपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
2) बालशास्त्री जांभेकर पुरस्कार (मराठी) (राज्यस्तर) 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
3) अनंत गोपाल शेवडे पुरस्कार (अंग्रेजी) (राज्यस्तर) 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
4)  बाबूराव विष्णु पराडकर पुरस्कार (हिंदी) (राज्यस्तर) 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
5) मौलाना अबुल कलाम आजाद पुरस्कार (उर्दू) (राज्यस्तर) 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
6) यशवंतराव चव्हाण पुरस्कार शासकीय समूह (मराठी) (सूचना व जनसंपर्क) (राज्यस्तर) 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
7) पु. ल. देशपांडे उत्कृष्ट दूरचित्रवाणी वृत्तकथा पुरस्का र(राज्यस्तर) 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
8) तोलाराम कुकरेजा उत्कृष्ट वृत्तपत्र छायाचित्रकार पुरस्कार (राज्यस्तर) 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
9) केकी मूस उत्कृष्ट छायाचित्रकार पुरस्कार शासकीय समूह (सूचना व जनसंपर्क) (राज्यस्तर) 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
10) समाज माध्यम पुरस्कार (राज्यस्तर) 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
11) स्वच्छ महाराष्ट्र जनजागृति पुरस्कार (राज्यस्तर) 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
12) पत्रकार सुधाकर डोईफोडे अग्रलेखन पुरस्कार (राज्यस्तर) 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
विभागीय पुरस्कार
13) दादासाहेब पोतनीस पुरस्कार, नाशिक विभाग 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र, इसके अलावा 10 हजार रुपये दै. गावकरी ने पुरस्कृत किए हैं)
14) अनंतराव भालेराव पुरस्कार, औरंगाबाद आणि लातूर विभाग 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
15) आचार्य अत्रे पुरस्कार, मुंबई विभाग 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
16) नानासाहेब परूलेकर पुरस्कार, पुणे विभाग 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
17) शि. म. परांजपे पुरस्कार, कोकण विभाग 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
18) ग.गो.जाधव पुरस्कार, कोल्हापुर विभाग 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
19) लोकनायक बापूजी अणे पुरस्कार, अमरावती विभाग 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)
20) ग.त्र्यं. माडखोलकर पुरस्कार, नागपुर विभाग 51 हजार रुपये (मानचिन्ह व प्रशस्ति पत्र)।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ