पुणे, दिसंबर (विमाका)
श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाडी, पुणे में 2 से 12 जनवरी 2023 के दौरान महाराष्ट्र राज्य ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इन खेलों का स्कूल व महाविद्यालयीन विद्यार्थी, एथलीट और खेल प्रेमी लाभ लें और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें। यह अपील खेल व युवक सेवा आयुक्त सुहास दिवसे ने की है।
महाराष्ट्र ओलम्पिक प्रतियोगिता के आयोजन से संबंधित समीक्षा बैठक में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां क्रीड़ा सहसंचालक चंद्रकांत कांबले, क्रीड़ा उपसंचालक संजय सबनीस, उप-निदेशक सूचना डॉ. राजू पाटोदकर व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
भारत में पहली बार राज्य स्तर पर ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में भाग लेनेवाले सर्वश्रेष्ठ एथलीटों की खेल भावना को देखने का यह शानदार मौका जिले व बारामती सहित प्रदेश के अन्य 8 शहरों के खिलाड़ियों को मिलेगा। पुणे और शहरी क्षेत्रों के स्कूलों और कॉलेजों को इन खेल आयोजनों को देखने के लिए छात्रों को जरूर भेजना चाहिए। यह अपील भी उन्होंने की है।
श्री दिवसे ने बताया कि लगभग सत्रह सौ एथलीटों के साथ ओलंपियन खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, केंद्र व राज्य शासन के खेल पुरस्कार विजेता भाग लेंगे, जिसके कारण यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका होगा।
बारामती में महाराष्ट्र राज्य ओलंपिक खेल प्रतियोगिता के तहत कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। बैठक में इस प्रतियोगिता की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
खेल ज्योति रैली : राज्य में खेल का माहौल बनाने के लिए, खेल प्रतियोगिता की भव्यता नागरिकों को सूचित करने के लिए राज्य में विभागनिहाय खेल ज्योति रैली का आयोजन किया गया है। इन सभी खेल ज्योति को 3 जनवरी 2023 तक शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पुणे लाया जाएगा। प्रतियोगिता की मुख्य खेल ज्योति रायगढ़ किले से शुरू होकर शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचेगी। यह जानकारी खेल आयुक्त सुहास दिवसे ने दी।
बैठक में पुणे व पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय, महानगरपालिका, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ