मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पूर्व उपराष्‍ट्रपति वैंकय्या नायडू 25वें श्री चंद्रशेखरेन्‍द्र सरस्‍वती राष्‍ट्रीय श्रेष्‍ठता पुरस्‍कार से सम्‍मानित

    पूर्व उपराष्‍ट्रपति वैंकय्या नायडू को 25वां श्री चंद्रशेखरेन्‍द्र सरस्‍वती राष्‍ट्रीय श्रेष्‍ठता पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। इस अवसर पर मुंबई में पूर्व उपराष्‍ट्रपति वैंकय्या नायडू ने कहा कि पुरस्‍कार अन्‍य लोगों के लिए जुटकर काम करने की प्रेरणा के लिए दिया जाता है। सामंती प्रवृत्ति की आलोचना करते हुए श्री नायडू ने कहा कि भारतीय सभ्‍यता वसुधैव कुटुम्‍बकम में विश्‍वास के कारण फल-फूल रही है। उन्‍होंने ये भी कहा कि विश्‍व भारत को देख रहा है और विश्‍व भर में हमारे देश की पहचान बनी है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर भारत अपनी परंपराओं का पालन करेगा तो यह एक बार फिर विश्‍व गुरू बन सकता है।
    अन्‍य वि‍भिन्‍न श्रेणियों में केरल के राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान, प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा, हृदय रोग विशेषज्ञ और पद्म विभूषण से सम्‍मानित डॉक्‍टर मार्थांडा वर्मा संकरण वेल्लियानाथन, भारत सरकार के वैज्ञानिक सलाहाकार अजय सूद और प्रसिद्ध हरि कथा कलाकार विशाखा हरि को सम्‍मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ