हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पुणे शहर का व्यापक विकास हो रहा है। पुणे महानगरपालिका में नये शामिल हुए फुरसुंगी, होलकरवाडी, औताडेवाडी, हांडेवाडी गांवों में कई नागरी समस्याएं लंबित थीं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महानगरपालिका आयुक्त को आदेश देने के बाद 4 करोड़ की राशि दी गई। इस निधि से आंतरिक सड़कें, ड्रेनेज लाइन, पेयजल की समस्या सहित नागरिक सुविधाओं की आपूर्ति कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के माध्यम से 23 गांवों के टैक्स का मामला सुलझाया जाएगा। साथ ही 25 लाख लीटर की तीन टंकियों का काम शुरू कर यहां जलापूर्ति की समस्या का समाधान किया जाएगा। यह आश्वासन शिवसेना (शिंदे गुट) पुणे शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने दिया है।
होलकरवाडी में मनस्वी सोसाइटी रास्ते का व लोकार्पण समारोह शिवसेना (शिंदे गुट) पुणे शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुणे जिला प्रमुख उल्हास तुपे, उप शहर प्रमुख संतोष रजपूत, महिला आघाडी उपाध्यक्षा सारिका पवार, हड़पसर महिला अध्यक्षा ज्योत्स्ना सातव, युवा नेता काका पवार, राकेश झांबरे, संतोष खोटे, अनिल खोटे, माऊली खोटे, संभाजी खोटे, हर्षल बोरकर, किरण कुमार, प्राची ओझा, ज्योति बांदल, युवा सेना हड़पसर अध्यक्ष योगेश जोशी, विकास शेवाले, उमेश भुजबल, नाना तरवडे के साथ सोसाइटी के नागरिक व होलकरवाडी परिसर के निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नाना भानगिरे के माध्यम से कई वर्षों से ठप पड़ी सड़क को सीमेंट कांक्रीट से बनवाने पर स्थानीय नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया।

(आगामी समय में पुणे शहर में शिवसेना (शिंदे गुट) में सभी पार्टियों के दिग्गज कार्यकर्ताओं का प्रवेश होगा। आगामी महानगरपालिका चुनाव की दृष्टि से जोरदार तैयारी शुरू कर दी है।
- प्रमोद नाना भानगिरे शिवसेना (शिंदे गुट) पुणे शहरप्रमुख)

0 टिप्पणियाँ