मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मतदाता पंजीकरण के लिए 442 महाविद्यालयों में विशेष शिविर : एक ही दिन में 31 हजार नए मतदाताओं का पंजीकरण

पुणे, दिसंबर (जिमाका)
जिले में युवा नवीन मतदाता पंजीकरण के लिए 25 नवम्बर को 442 महाविद्यालयों में एक साथ आयोजित विशेष शिविर में 31 हजार 647 नये मतदाताओं का पंजीकरण किया गया।
जिले में हाल ही में पात्रता तिथि 1 जनवरी 2023 के आधार पर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। इस मतदाता सूची में कुल 78 लाख 76 हजार 950 मतदाता शामिल हैं। वर्तमान में फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है और 8 दिसम्बर तक दावा आपत्तियां स्वीकार की जायेंगी।
पुणे जिले में 17 वर्ष से अधिक आयु के संभावित मतदाताओं और 18 वर्ष से अधिक आयु के योग्य युवाओं की एक बड़ी संख्या है। युवा मतदाता पंजीकरण बढ़ाकर मतदाता सूची को सशक्त बनाने के लिए युवा को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करके उन्हें उनके मतदान के अधिकार के बारे में जागरूक करने के लिए मेगा कैंप का आयोजन जिले के 21 विधानसभा क्षेत्र के 442 महाविद्यालयों में किया गया।
इस विशेष शिविर में युवा मतदाताओं को मतदाता पंजीकरण के लिए मतदाता पंजीकरण अधिकारियों के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित कर नमूना क्रमांक 6 आवेदन पत्र भरने के लिए प्रोत्साहित किया गया। नए मतदाताओं ने नमूना क्रमांक 6 का आवेदन पत्र भरा और शिविर को अच्छा प्रतिसाद दिया।
जिले के महाविद्यालयों में 5 दिसम्बर को विशेष शिविर का आयोजन ऐसे नये मतदाताओं के लिये किया जायेगा, जिन्होंने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है। सभी पात्र युवा मतदाताओं को महाविद्यालय में विशेष शिविर में नामांकन का अवसर मिलेगा। युवा मतदाताओं को इस अवसर का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराना चाहिए। यह अपील जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ