पुणे, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सामाजिक समरसता मंच, कसबा भाग की ओर से क्रांतिसूर्य महात्मा महात्मा ज्योतिबा फुले स्मृति दिन के अवसर पर अभिवादन किया गया।
समताभूमि, म. फुले पेठ, पुणे में म. फुले स्मृति दिन के अवसर पर सामाजिक समरसता मंच के पुणे बैरागी समाज संस्था के अध्यक्ष उल्हास खिच्ची, पूर्व भाग संघचालक एडवोकेट प्रशांत यादव के शुभहाथों क्रांतिसूर्य महात्मा फुले व क्रांतिज्योति माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं का माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय संविधान की उद्देशिका को पढ़ा गया। यहां गतिविधि प्रांत मंडल के सदस्य सर्वश्री रवि ननावरे, मकरंद ढवले, जनसेवा बैंक के संचालक नंदकुमार राऊत, बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जोतिबा कांबले, समरसता गतिविधि कसबा भाग के संयोजक राजेश ना. पवार, समरसता गतिविधि सहसंयोजक अविनाश वाघमारे, कुटुंब प्रबोधन कसबा भाग संयोजक नरेश ओझा, समरसता भाग मंडल सदस्य सागर भिसे, अमोल सातपुते, श्रीकृष्ण मंडल (कैंप) के अध्यक्ष विशाल ओव्हाल व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ