मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे जिला थाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप चयन परीक्षण प्रतियोगिता नाना भानगिरे द्वारा उद्घाटित

हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
समाज में लड़कियों के साथ कई बुरी घटनाएं होती हैं, इसलिए लड़कियों को भी प्रतिरोध करने में सक्षम होना चाहिए। कराटे- बॉक्सिंग की सीख को आत्मसात करते हुए खुद की सुरक्षा करने में लड़कियां आत्मनिर्भर होंगी, इसमें कोई गुंजाईश नहीं है। थाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप चयन परीक्षण प्रतियोगिता आपके जीवन में एक अहम योगदान देगी। देश के नाम को उज्ज्वल करने के लिए कराटे, मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अधिकतम छात्रों को शामिल होना चाहिए।  यह अपील शिवसेना (शिंदे गुट) पुणे शहरप्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने की है। 
पुणे जिला थाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप चयन परीक्षण प्रतियोगिता 2022 का उद्घाटन शिवसेना (शिंदे गुट) पुणे शहरप्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुणे जिला प्रमुख उल्हास तुपे, उप शहरप्रमुख संतोष रजपूत, महिला आघाडी उपाध्यक्षा सारिका पवार, हड़पसर महिला अध्यक्षा ज्योत्स्ना सातव, युवा नेता काका पवार, थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ पुणे जिला अध्यक्ष अमोल माने, सचिव विनोद कुंजीर, उपाध्यक्ष तुषार पवार, कोषाध्यक्ष अनिकेत जामदार, सचिन तरवडे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
उक्त प्रतियोगिता का आयोजन अण्णाभाऊ साठे विरंगुला केंद्र में लड़के और लड़कियों के लिए कराटे और बॉक्सिंग परीक्षण का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता को बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला।
पुणे जिला थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप परीक्षण चयन प्रतियोगिता के आयोजन में प्रमोद नाना भानगिरे का बहुमूल्य सहयोग मिला है। अपने प्रभाग में बेहतर व अच्छे खिलाड़ी निर्माण हो इसलिए वे हमेशा प्रयासरत रहते हैं। यह जानकारी आयोजक हिना राठोड और सागर राठोड ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ