पुणे, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे मंडल के कामशेत स्टेशन पर ब्लाक को लेकर लूप लाइन का विस्तार, पुराने टर्न आउट को बदलकर नए टर्न आउट लगाने, सिग्नल शिफ्टिंग आदि तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिसके कारण शनिवार 10 दिसंबर से मंगलवार 13 दिसंबर तक की अवधि में पुणे से लोनावला के लिए सुबह 09.55 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01562, 11.17 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01564, दोपहर 03.00 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01566, पुणे से तलेगांव के लिए दोपहर 03.42 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01588, लोनावला से पुणे के लिए दोपहर 02.50 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01561, दोपहर 03.30 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01563 एवं शाम को 05.30 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01565 तथा तलेगांव से पुणे के लिए दोपहर 16.40 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01589 रद्द रहेगी।
जबकि मंगलवार 13 दिसंबर को पुणे से लोनावला के लिए दोपहर 04.25 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01568 तथा लोनावला से पुणे के लिए शाम 06.20 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01567 भी रद्द रहेगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

कामशेत-तलेगांव के बीच स्थित रेलवे गेट एक दिन के लिए बंद
पुणे-लोनावला रेलमार्ग पर कामशेत- तलेगांव स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या 43 (नाने गेट), रेलवे किमी 144/9 से 145/0 पर मरम्मत कार्य होने के कारण शनिवार दिनांक 10 दिसंबर को सुबह 08.00 बजे से शाम 5 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। उपरोक्त अवधि में नजदीक ही स्थित रेल फाटक संख्या 42 (वडिवले गेट) सड़क यातायात हेतु विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा।यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ