मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर महापरिनिर्वाण दिवस का किया गया आयोजन

पुणे, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस पुणे रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों एवं डिपो में आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम मंडल कार्यालय में आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में उपस्थित मंडल के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रेलवे कर्मचारी श्री दत्ता नागतिलक, श्री किरण माने ने त्रिशरण पंचशील प्रस्तुत किया।  
कार्यक्रम का संयोजन मंडल कार्मिक अधिकारी जितेंद्रप्रताप सिंह तथा सूत्र संचालन मुख्य कार्यालय अधीक्षक विजय थोरात ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ