पुणे, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी ने पुणे रेल मंडल के पुणे के लोको पायलट श्री कोमल असटकर को महाप्रबंधक सेफ्टी पुरस्कार से सम्मानित किया। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में आयोजित एक विशेष समारोह में ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके सराहनीय योगदान और ट्रेन संचालन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार में एक पदक, प्रशस्ति प्रमाण पत्र, अनुकरणीय सेफ्टी कार्य का एक प्रशस्ति पत्र और 2000/- रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।
लोको पायलट श्री कोमल असटकर दिनांक 20 नवंबर को गाड़ी संख्या 22685 यशवंतपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात थे। गाड़ी के रहमतपुर स्टेशन से गुजरने के दौरान गाड़ी से असामान्य आवाज सुनकर उन्होंने गाड़ी को तुरंत अगले स्टेशन कोरेगांव में खड़ा किया तथा सभी संबंधितों को तत्काल इस बारे में सूचित किया। रेल पटरी की जांच करने पर रेल फ्रैक्चर पाया गया। उनकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिनांक 25.06.1978 को जन्मे श्री कोमल असटकर ने रेलवे में 20 साल की सेवा पूरी की है।
श्री अनिल कुमार लाहोटी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार विजेताओं ने एक सराहनीय काम किया है और रेलवे कर्मचारियों द्वारा यात्रियों की संरक्षा की दिशा में ईमानदारी एवं 24ु7 की सतर्कता से किया गया कार्य, दूसरों को भी सदा प्रेरित करेगा ।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक आलोक सिंह, प्रधान मुख्य सेफ्टी अधिकारी डी. वाय. नाईक, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक मुकुल जैन, प्रधान मुख्य इंजीनियर राजेश अरोरा, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर एन. पी. सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (परियोजना) शिशिर दत्त तथा अन्य विभागों के प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष उपस्थित थे तथा मध्य रेल के पांचाीर मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ