पुणे, दिसम्बर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन मंडल कार्यालय के सभागृह में किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति बैठक में मंडल पर राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में मंडल कार्यालय के सभी शाखा अधिकारी तथा स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति सातारा, मिरज, कोल्हापुर और पुणे स्टेरशन के पदाधिकारी उपस्थित थे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने कहा कि हमें अपने दैनिक कार्यों में सहज, सरल हिंदी का प्रयोग करना चाहिए तथा हिंदी में कार्य करना हमारा कर्तव्य है। इसी के साथ उन्होंने मंडल स्तर पर एक हिंदी नाटक का मंचन करने की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक में सदस्यों ने भी अपने विचार रखें।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री बृजेशकुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कार्यालयीन कामकाज में हिंदी का प्रयोग बढाने पर बल दिया।
बैठक का सूत्र-संचालन एवं धन्यवाद सचिव तथा राजभाषा अधिकारी डॉ. शंकरसिंह परिहार ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ