मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रक्तदान शिविर संपन्न

पुणे, दिसम्बर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे मंडल ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए एवं सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए एक बडे रक्तदान शिविर का आयोजन किया। बुधवार को पुणे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज तथा डिफरेंट स्ट्रोक्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में 55 से ज्यादा रक्त के यूनिट का संकलन किया गया, जिसे सेना अस्पताल जरूरतमंद डिफेंस कर्मियों, अन्य मरीजों को उपलब्ध कराएगा। इस शिविर का उद्घाटन अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह के हाथों एएफएमसी की मेजर डॉ. श्रीमती शाहीन की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोदकुमार मीणा, मंडल कार्मिक अधिकारी जितेंद्रप्रताप सिंह सहित कई अधिकारी, कर्मचारी  उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह ने कहा की यह एक बहुत अच्छी मानव सेवा है तथा सामाजिक दायित्व निभाते हुए समय-समय पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करने पर भी विचार किया जाएगा।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, सभी यूनियन, रेल कर्मचारी एसोसिएशन ने रक्तदान कर इसे सफल बनाया। 
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ