पुणे, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
ग्रामपंचायत चुनाव आचार संहिता के दौरान जुलूस निकाल कर गांव में दहशत फैलानेवाले राकांपा नेता व नवनिर्वाचित सरपंच के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ वडगांव निंबालकर थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना मोरगांव में हुई है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता पोपट उर्फ कैलास सर्जेराव तावरे, नीलेश हरिभाऊ केदारी, अक्षय यशवंत तावरे, सूरज प्रल्हाद तावरे, समीर कैलाश जाधव सभी निवासी मोरगांव ता. बारामती, जिला- पुणे से हैं। ये सभी संदिग्ध आरोपियों के नाम हैं। विपक्षी पैनल के प्रमुख दत्तात्रेय ढोले ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पोपट उर्फ कैलास सर्जेराव तावरे एनसीपी कार्यकर्ता और सोमेश्वर शुगर फैक्ट्री के पूर्व निदेशक हैं।
मोरगांव ग्रामपंचायत का चुनाव बड़ा रोमांचक रहा
पोपट तावरे की पत्नी अलका तावरे बड़े कड़े मुकाबले में सरपंच पद पर चुनकर आईं। साथ ही उनका पैनल कुछ वोटों से चुनकर आया। पुलिस ने फैसले के दिन जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया था, परंतु पोपट तावरे व उनके समर्थकों ने मोरगांव में जेसीबी, वाहन निकालकर, गुलाल, डीजेबाजी करते हुए मोरगांव में जोरदार जुलूस निकालकर गांव में दहशत फैलाने की कोशिश की।
जुलूस के बाद पोपट तावरे ने बहुत प्रक्षोभक भाषण किया, विपक्षी पैनल ने पैसे बांटने का भी आरोप लगाया। अपने भाषण के दौरान गलत शब्दों का उपायोग करके महिलाओं का भी अपमान किया। इस संबंध में विपक्षी पैनल के पैनल प्रमुख दत्तात्रय ढोले ने वडगांव निंबालकर पुलिस स्टेशन और पुणे ग्रामीण के पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत की थी। चूंकि स्थानीय पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में टालमटोल किया, इसलिए ग्रामीण पुलिस आयुक्त को दिए गए आदेश के अनुसार पोपट तावरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
नतीजेवाले दिन अपने भाषण में मतदाताओं को धमकियां देकर मोरगांव में दहशत का माहौल बना दिया था। पोपट तावरे एक अपराधी प्रवृत्ति का है, उसके खिलाफ अब तक पांच से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं।
मोरगाँव जैसे पवित्र स्थान जहाँ अष्टविनायकों में से एक गणेश हैं। धार्मिक स्थलों में माहौल खराब करनेवाले इस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, इसलिए गृहमंत्री को निवेदन देकर मांग करूंगा। यह जानकारी दत्तात्रय ढोले ने दी है।

0 टिप्पणियाँ