मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जयसिंगपुर-हातकणंगले के बीच स्थित एक रेलवे गेट दो दिन के लिए बंद

पुणे, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मिरज-कोल्हापुर रेलमार्ग पर जयसिंगपुर - हातकणंगले स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या 5, रेलवे किमी 12/2-3 पर मरम्मत कार्य होने के कारण यह फाटक  शुक्रवार दिनांक 30 दिसंबर को सुबह  08.00 बजे से रविवार दिनांक 01 जानेवारी 2023 सुबह 08.00 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। उपरोक्त अवधि में नजदीक ही स्थित किमी. 9/7-8 पर सब वे / अंडरपास सड़क यातायात हेतु विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ