मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भिलवडी-नांद्रे के बीच रेलवे ट्रैक डबलिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियां प्रभावित

पुणे, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे  मंडल के पुणे-मिरज रेलमार्ग पर भिलवडी-नांद्रे  स्टेशनों के बीच ब्लॉक लेकर रेलवे ट्रैक डबलिंग से संबंधित विभिन्न तकनीकी कार्य किए जाएंगे, इस कारण  बुधवार दिनांक 07 दिसंबर को गाड़ी संख्या 01541 /01542 सातारा-कोल्हापुर-सातारा पैसेंजर रद्द रहेगी तथा गाड़ी संख्या 11425 /11426 पुणे-कोल्हापुर-पुणे  एक्सप्रेस पुणे -सातारा-पुणे के बीच ही चलेगी अर्थात  यह गाड़ी कोल्हापुर-सातारा-कोल्हापुर के बीच रद्द रहेगी जबकि गाड़ी संख्या 17412 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-मुंबई महालक्ष्मी एक्सप्रेस कोल्हापुर से अपने निर्धारित प्रस्थान समय 20.50 से 3 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
    बुधवार दिनांक  07 दिसंबर को गाड़ी संख्या 11029 /11030 मुंबई -कोल्हापुर- मुंबई  कोयना एक्सप्रेस रद्द रहेगी तथा 6 दिसंबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन - वास्को गोवा, 11006 पुद्दुचेरी  - दादर तथा 17317 हुबली  - लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दौंड - कुर्डूवाडी -मिरज  होकर चलेगी I
यात्री कृपया नोट कर लें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ