पुणे, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
03 दिसंबर 2022 को रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (दक्षिण कमान) पुणे कार्यालय के सौजन्य से कैडेन्स क्रिकेट अकादमी, मुंढवा के क्रिकेट मैदान पर भारतीय रक्षा लेखा सेवा तथा भारतीय राजस्व सेवा अधिकारियों के बीच दोस्तना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
आज़ादी के अमृत महोत्सव काल के औचित्य को साधते हुए पिछले लंबे समय से चली आ रही वैश्विक महामारी कोविड का प्रकोप और उससे जुड़ी हुई अनेक प्रताड़नाओं और विवंचनाओं से मुक्त होने के लिए दिसम्बर की गुलाबी ठंडी का आनंद लेते हुए क्रिकेट मैच बहुत ही उत्साही व सौहार्दपूर्ण वातावरण में खेला गया।
मैच शुरू होने से पहले इस आयोजन के ब्रेन चाइल्ड, जनकरक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक डॉ. राजीव चव्हाण, भा.र.ले.से, एनडीसी ने अपने उद्घाटन सम्बोधन में इस बात पर बल दिया कि कोविड-19 महामारी के कारण विश्व के समूचे जनमानस का मानसिक आरोग्य बहुत ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। जाने अनजाने ही मनुष्य एक दूसरे से दूर और मोबाइल के बहुत ही करीब चला गया है। मनुष्य से मनुष्य की दूरी को पाटने के लिए तथा अपने दैनंदिन कार्यालयीन कामों से बाहर निकाल कर मैदान पर अपनी शारीरिक व मानसिक स्थिति को और अधिक सशक्त मजबूती प्रदान करने के लिए एवं लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ाने और रोज़मर्रा की साधारण ज़िंदगी में कुछ परिवर्तन के उद्देश्य से यह दोस्तना मैच रखा गया है।

मैच ठीक 9.30 बजे शुरू किया गया, जिससे पहले मैदान पर डॉ. राजीव चव्हाण, भा.र.ले.से, एनडीसी द्वारा टॉस किया गया। भारतीय रक्षा लेखा सेवा टीम के कप्तान श्री आनंद अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा निर्धारित 20 ओवर में 108 रन बनाए। दोनों ही टीमों के बीच मैच बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें श्री अमित बोबड़े की कप्तानी में भारतीय राजस्व सेवा की टीम 6 विकेटों से विजयी रही। श्री अजय ढोके को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। साथ ही श्री मल्लिकार्जुन उत्तुरे को उत्कृष्ट गेंदबाज तथा श्री गणेश सोनटक्के को उत्कृष्ट बल्लेबाज घोषित किया गया। इन उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तथा विजयी टीम को एक शानदार ट्रॉफी रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक डॉ. राजीव चव्हाण, भा.र.ले.से, एनडीसी द्वारा प्रदान की गयी।
इस पूरे मैच को सफल बनाने में रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (दक्षिण कमान) पुणे कार्यालय के प्रशासन खत व प्रशासन खखख अनुभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों का बहुमूल्य योगदान रहा, जिन्होंने सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी के साथ उल्लेखनीय कार्य का निष्पादन किया तथा अपनी कर्तव्य परायणता एवं दक्षता से इस आयोजन को सफल बनाया । इस टी-20 मैच का कमेंटरी डॉ. अनिल कुडिया और बृजेश शुक्ल द्वारा क्रमशः हिन्दी व अंग्रेज़ी में की गयी।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ