मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

निर्वाचन आयोग का अंतरराज्‍यीय प्रवासियों के लिए देश में कहीं से भी वोट डालने का प्रस्‍ताव

     निर्वाचन आयोग ने देश के प्रवासी लोगों के लिए रिमोट वोटिंग व्यवस्था शुरू करने का प्रस्ताव किया है। इसके लिए बहु-निर्वाचन क्षेत्र रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का उपयोग किया जाएगा। इस मशीन के द्वारा एक मतदान केन्‍द्र से 72 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान किया जा सकता है। अगर यह सुधार लागू होता है तो अपने मूल निवास स्थान से काम के सिलसिले में देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान कर सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ