मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत ही नहीं बल्कि विश्व के आदर्श हैं डॉ. बाबासाहब आंबेडकर : शैलेंद्र बेल्हेकर

मांजरी, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
    संविधान के शिल्पकार भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के जीवन चरित्र की मार्गदर्शक सफलता की कहानी को आज हर स्कूल और कॉलेज के छात्रों को बार-बार सुनाने की जरूरत है। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर भारत ही नहीं बल्कि विश्व के आदर्श हैं। यह विचार अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने व्यक्त किए। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिन के अवसर पर मतिमंद निवासी विद्यालय, मांजरी बुद्रुक में आयोजित किए गए कार्यक्रम में शैलेंद्र बेल्हेकर बोल रहे थे। इस अवसर पर उनके हाथों डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा का पूजन करके भारतीय संविधान की प्रास्ताविक का सामूहिक पाठन किया गया। यहां के. एस. जगताप स्कूल की मुख्याध्यापिका वैजयंती कलसकर, सुरेखा राजापूरे, सोनाली पंडित, अर्जुन नांदे, प्रकाश नाटकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ