मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महामानव डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के 66 वें स्मृतिदिवस पर अभिवादन सभा का किया गया आयोजन

हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क) 
    हड़पसर गांधी चौक में अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान की ओर से महापरिनिर्वाण दिन के अवसर पर महामानव डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के 66 वें स्मृतिदिवस के अवसर पर अभिवादन सभा का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा को हड़पसर पुलिस स्टेशन के दिनेश शिंदे व चौधरी के हाथों पुष्पहार अर्पण करके अभिवादन किया गया।  समतादूत अनीता कांबले बार्टी पुणे समता पर्व 26 नवंबर से 6 दिसंबर अंतर्गत हड़पसर में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन द्वारा समापन किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने बाबासाहब की सामाजिक जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का प्रास्ताविक आयोजक अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेंद्र बनकर और सूत्र-संचालन सतीश भिसे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ