मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पहली महिला मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख की 192 वीं जयंती दीया फाउंडेशन में मनाई गई

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
फातिमा शेख देश की पहली महिला मुस्लिम शिक्षिका थीं। उन्होंने हमेशा स्त्री शिक्षा में पहल की और सावित्रीमाई के साथ रहकर स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती रहीं। फातिमा शेख का कार्य समाज की सभी महिलाओं और विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को अधिक शिक्षा प्राप्त करने और एक सफल जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगा। ज्ञानज्योति फातिमा शेख के विचारों की समाज को जरूरत है। यह विचार दीया फाउंडेशन के प्रमुख एवं पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख ने व्यक्त किए। 
क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले व क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के कंधे से कंधा मिलाकर महिला शिक्षा की ज्योति समाज के निचलेस्तर तक पहुंचानेवाली ज्ञानज्योति फातिमा शेख की 192 वीं जयंती दीया फाउंडेशन में मनाई गई, तब इमरान शेख बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां रहमानी कॉलेज की मुख्याध्यापिका शबाना पठाण, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलीराम दादा डोले, पुणे शहर युवक कांग्रेस के अक्षय बहिरट, मतिन शेख व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन दीया फाउंडेशन की ओर से किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ